सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Facebook Camera Video Recording

Facebook ने लॉन्च किया ऐसा पहला चश्मा, जिसे लगाकर कर सकेंगे वीडियो रिकॉर्डिंग और किसी को नहीं चलेगा पता

Facebook ने अपना पहला स्मार्ट ग्लास बाजार में उतारा है जिसके माध्यम से आप चोरी छिपे वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Facebook Camera
Facebook Camera

Facebook एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है जहां आपको लोगों के जुड़े रहने के साथ ही दुनियाभर की खबरें व अपडेट एक साथ मिल जाते हैं. Facebook भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कोई न कोई नया फीचर बाजार में पेश करता रहता है. लेकिन इस बार कंपनी बेहद ही खास और यूनिक चीज लेकर आई है जिसके जानकर आपको सच में हैरानी होगी. Facebook ने अपना पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है. इसे Ray-Ban Stories के नाम से पेश किया गया है और इसकी खासियत है कि इसे लगाकर आप बिना किसी को बताए वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं Ray-Ban Stories के बारे में डिटेल से इसके बारे मे जानकारी

Ray-Ban Stories: कीमत और उपलब्धता:-

Facebook ने Ray-Ban के साथ मिलकर Ray-Ban Stories स्मार्ट ग्लास को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 299 डॉलर यानि लगभग 21,957 रुपये है. इसे फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किया गया है. इसमें यूएस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली और यूके शामिल हैं. यह डिवाइस इन देशों में चुनिंदा स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि, अभी कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च या उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

Ray-Ban Stories से बना सकेंगे वीडियो:-

Ray-Ban Stories स्मार्ट ग्लास की खासियत है कि इसमें आपको 5MP के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे. जिनकी मदद से आप फोटो क्लिक करने के साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आपको चश्में में दिए गए एक फिजिकल बटन पर क्लिक करना होगा. इस चश्में से आप 30 सेकेंड तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसमें आपको फेसबुक असिस्टेंट वॉयस कमांड भी मिलेगा यानि डिवाइस का उपयोग करने के लिए आपको हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा क्लिक किए गए फोटो और वीडियो को आप अपने दोस्तो व परिवारजनों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं. यह चश्मा आईओएस और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म से कनेक्ट हो सकता है. अच्छी बात ये है कि इसके फोटो व वीडियो को आप फेसबुक पर ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मैसेंजर, ट्विटर और स्नैपचैट पर भी शेयर कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ