सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Slot for Covid-19 Vaccine can be booked on WhatsApp

अब whatsapp से बुक कर सकते हैं वैक्सीन के लिए स्लॉट, इस नंबर पर करना होगा मैसेज

Whatsapp massage
WhatsApp covid-19 booking
इससे पहले यूजर्स को केवल MyGov हेल्पडेस्क पर एक संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की अनुमति थी।

टेक डेस्क. अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहते हैं और उसके बाद भी आपको स्लॉट नहीं मिल रहा है तो अब आपने व्हाट्सएप (Whatsaap) के सहारे भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप (whatsapp) पर  MyGov का एक मोबाइल नंबर सेव करना होगा। इस नंबर पर मैसेज करने के बाद आपको स्लॉट मिल जाएगा।

इससे पहले यूजर्स को केवल MyGov हेल्पडेस्क पर एक संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की अनुमति थी। लेकिन अब यूजर्स के वैक्सीन स्लॉट बुक करने का मौका भी है। व्हाट्सएप यूजर्स MyGov व्हाट्सएप नंबर पर 'बुक स्लॉट' भेज सकते हैं और कोविड -19 वैक्सीनेशन का स्लॉट पास सकते हैं। लगभग हर भारतीय यूजर के फोन में व्हाट्सएप है। इस नई सुविधा के साथ, ऐप के माध्यम से वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करना उन यूजर्स के लिए आसान और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा, जो CoWin का उपयोग करके अपना स्लॉट बुक नहीं कर सकते।

कैसे बुक करें वैक्सीन स्लॉट व मैंसेज व्हाट्सएप पर आ जायेगा

  • सबसे पहले MyGov के कोरोना हेल्पडेस्क नंबर 9013151515 को अपने फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव करें।
  • नंबर सेव करने के बाद चैट विंडो खोलें और व्हाट्सएप पर इस नंबर पर "बुक स्लॉट" लिखकर भेज दें।
  • MyGov आपके नंबर पर एसएमएस के जरिए छह अंकों का एक ओटीपी भेजेगा।
  • MyGov आपको उन मेंबर की सूची दिखाएगा जो आपके नंबर के साथ CoWin पोर्टल पर हैं।
  • उसमें आप 1,2,3 विकल्पों में से चुन सकते हैं।
  • चैट में अपना पिन कोड डालें और व्हाट्सएप शुल्क के साथ आपके क्षेत्र में वैक्सीनेशन केंद्रों की लिस्ट दिखाई देगी। 
  • आप अपनी मर्जी के सेंटर के चुनें और जिस दिन की आपको डेट मिले उस दिन आप वैक्सीन सेंट पर जाएं।

इस तरह अपने फोन की सेंटिंग बदलकर दो नंबरों से चला सकतें हैं Whatsapp, इन स्टेप को करें फॉलो

कई स्मार्टफोन की सेटिंग में क्लोन फीचर का ऑप्शन नहीं मिलता है ऐसे में आप दो व्हाट्सऐप (Whatsapp) चलाने के लिए सर्च बार जाकर सर्च कर सकते हैं।

Whatsapp
WhatsApp seatting

टेक डेस्क. आजकल ज्यादातर लोगों के पास दो मोबाइल नंबर हैं। अगर आप दोनों नंबरों से व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं तो आफके सामने एक मुश्किल है कि आप एक नया स्मार्टफोन खरीदें तभी दोनों नंबरों से whatsapp चला सकेंगे। दोनों नंबर से व्हाट्सऐप (Whatsapp) चलाना चाहते हैं ये तो ये तरीका आपके लिए बहुत आसान होगा जिसमें आपको नया स्मार्टफोन भी नहीं लेना पड़ेगा और आप दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है वो तरीका।

अगर आप अपने फोन में दो व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन की सेंटिंग पर जाएं और एप्लीकेशन और परमिशन के ऑप्शन को क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको क्लोन ऑप्शन दिखाई देगा जिसे क्लिक करते ही आपके पास एक लिस्ट आ जाएगी की अभी आप अपने फोन में कौन-कौन से ऐप्प का उपयोग कर रहे हैं। क्लोन को क्लिक करने के बाद आप अपने व्हाट्सऐप ऐप को क्लिक करें और और क्लोन ऐप ऑप्शन को ऑन कर दें। इसके बाद आपके फोन में दो वॉट्सऐप इंस्टॉल हो जाएंगे और फिर आप दूसरे नंबर से क्लोन ऐप में वॉट्सऐप को इंस्टॉल कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई स्मार्टफोन की सेटिंग में क्लोन फीचर का ऑप्शन नहीं मिलता है ऐसे में आप दो व्हाट्सऐप (Whatsapp) चलाने के लिए सर्च बार में जाकर सीधे क्लोन, डुअल ऐप या ट्विन ऐप लिखकर सर्च कर सकते हैं और आपको यह सीधा क्लोन ऐप फीचर पर लेकर जाएगा। लेकिन इसके बाद भी अहर आपको ये ऐप अपने फोन की सेटिंग में नहीं मिलता है तो फिर आप गूगल प्ले स्टोर से Parallel Space को डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी मदद से आप व्हाट्सऐप (Whatsapp) चला सकते हैं।



टिप्पणियाँ