सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

E-Shram Portal kya hai? labour Card कैसे बनता है? Majdur Card Yojana के फायदे क्या है?

E-Shram Portal Launch:- लॉन्च हुआ ई-श्रम पोर्टल, 38 करोड़ से भी अधिक वर्कर्स मजदूरों को होगा फायदा जानिए कैसे बनेगा इसका कार्ड?



E-Shram Portal
E-Shram Portal Launch: केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इससे असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों को फायदा होगा। यह देश का पहला ऐसा डेटाबेस है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में गुरुवार को लॉन्च किया गया। सरकार इस पोर्टल के जरिए नेशनल डेटाबेस तैयार करेगी। इस पहल के तहत कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा और ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है?

ई-श्रम कार्ड से 38 करोड़ असंगठित मजदूरों की जिंदगी में कैसे आएगा बदलाव, क्यों जरूरी है यह कार्ड, जानें डिटेल्स

e-Shram card

e-Shram card

e-Shram card: ई-श्रम कार्ड के जरिए देश के करीब 38 करोड़ असंगठित मजदूरों का डाटा तैयार किया जाएगा

e-Shram card: ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा. इस योजना से देश के लगभग 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिक संगठित हो सकेंगे. इस कार्ड की खास बात ये है कि आने वाले समय में सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जो भी योजनाएं होंगी, श्रमिकों को उनका फायदा दिया जाएगा. उन्हें एक कार्ड भी दिया जाएगा, जिसके जरिए मजदूर अगर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, तो उन्हें अपनी स्किल के आधार पर काम करने का मौका मिलेगा।

श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं?

श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभ की दी जानकारी

मनियां। ग्राम पंचायत जाटौली मे समाज सेवी अशोक बघेल ने लोगों को श्रमिक कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया। बघेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग मे पंजीकरण कराये। जिससे होने वाले लाभ को उठा सके। श्रमिक कार्ड से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रमिक कार्ड बनने के बाद दो बेटियों की शुभ शक्ति योजना पर 55.55 हजार रुपये की की सरकारी सहायता राशि, जमीन का पट्टा होने पर 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि, दुर्घटना होने पर 30 हजार से 5लाख रूपये की सहायता राशि, लड़के के जन्म पर 20हजार लड़की के जन्म पर 21 हजार रुपये की सहायता राशि। कक्षा 6 से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है। पप्पू लोधा ने बताया कि श्रमिक कार्ड को 18 वर्ष से 58 वर्ष का कोई भी पुरुष व महिला ये कार्ड बनवा सकते हैं। इस मौके पर ग्रामीण रामू मथुरिया,भगवानदास, लाचारी, वंदना,भारत, रामकटोरी, रामबेटी, विजय सिंह, रिंकू, सूरज, अनिल, सन्नी आदि मौजूद थे।

मनियां. ग्रामीणों को श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभ की जानकारी देते बघेल।

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड बनाने के लिए योजना लागु किये हैं। मजदुर कार्ड योजना के माध्यम से सरकार गरीब मजदूरों को लेबर कार्ड उपलब्ध कराते हैं जिसके माध्यम से उन श्रमिकों को कार्ड के माध्यम से कई योजनाओ का लाभ दिया जाता है। अगर उत्तर प्रदेश के निवासी अपने लेबर कार्ड का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो उन्हें हम उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें के अंतर्गत सभी जानकारी प्रदान करेंगे जिससे वे चेक कर पाएंगे कि उनका कार्ड बना है या नहीं। तो आप हमारे इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें और सभी जानकारी लेकर श्रमिक कार्ड की स्थिति चेक करें।
इस लेबर कार्ड के माध्यम से मजदूरों को सरकार कई प्रकार से लाभ देते हैं। उनको बीमा दिया जाता है , मजदूरों को बेटी की शादी करने पर सहायता राशि प्रदान किया जाता है , और साथ ही उनके बच्चों को शिक्षा के लिए भी सहायता राशि दी जाती है। यह लेबर कार्ड मजदूरों के लिए एक आवश्यक चीज है जिससे वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार कई प्रकार की योजनाएं गरीबों के लिए शुरू किये हैं उन योजनाओ का लाभ मजदुर नागरिक लेबर कार्ड के माध्यम से ले सकते हैं। आप अपने कार्ड का स्टेटस यहाँ दिए जानकारी के अनुसार कर सकते हैं।
Labour Card Status
Labour Card Status Kaise Check Kare

अगर उत्तर प्रदेश के मजदुर नागरिक लेबर कार्ड की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो यहाँ दिए गए जानकारी का पूरा अवलोकन करें। यहाँ से उनको लेबर कार्ड बना है या नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी जिससे वे कार्ड का स्टेटस चेक कर पाएंगे। नीचे विस्तार से जानकारी दिया है आप उन स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके स्टेटस चेक करें।

  1. अगर आप लेबर कार्ड का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें
  2. उसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा यहाँ आपको ऊपर दिए श्रमिक लिखा हुआ दिखाई देगा उसमे क्लिक करना है।
  3. उसके बाद आपके सामने कुछ मेनू ओपन होगा उसमे से आपको पंजीयन की स्थिति पर क्लिक करना है।
  4. अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जो श्रमिक के आवेदन की स्थिति चेक करने वाला होगा।
  5. उसमे आपको आवेदन की संख्या या पंजीयन संख्या डालना है और साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है।
  6. अब नीचे दिए Search के बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद अगर आपका लेबर कार्ड बन गया होगा तो उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड स्टेटस आपके सामने खुल जायेगा।
  7. इस प्रकार उत्तर प्रदेश के निवासी अपने लेबर कार्ड की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना 2021 | छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना आवेदन फॉर्म 
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री जी राज्य के निवासियों को लाभ देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागु करते हैं जिसका लाभ पुरे राज्य के पात्र निवासी लेते हैं। राज्य सरकार द्वारा लागु किये गए कई योजनाओ की जानकारी हम आपको आर्टिकल के माध्यम से प्रदान कर चुके हैं। आज हम आपके लिए एक और योजना लेकर आये हैं जिसका नाम छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना 2021 है।
इस योजना के माध्यम से राज्य के मजदूरों का कार्ड बनाया जायेगा जिससे वे कई योजनाओ का लाभ ले सकेंगे। यह योजना सरकार राज्य के मजदूरों के लिए शुरू किया है तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी जैसे इसकी पात्रता , लाभ , उद्देश्य एवं अन्य जानकारी। तो आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।
Chhattisgarh Majdur Card
Chhattisgarh Majdur Card Yojana

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना की जानकारी

अगर अभी तक आपने अपना मजदुर कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको इस कार्ड की सभी जानकारी अवश्य जाननी चाहिए जिससे आप इस योजना के लिए आवेदन कर सके। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने पर आपको एक कार्ड दिया जायेगा जिससे आपको कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप इस कार्ड के माध्यम से कोई भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इससे आपके बच्चों को भी कई लाभ मिलेंगे। आप अपने बच्चे की पढाई या चिकित्सा से सम्बंधित लाभ ले सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास 90 दिन का रोजगार प्रमाण पत्र होना चाहिए जिससे आप कई योजना का लाभ ले पाएंगे। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहाँ से सभी जानकारी प्राप्त करके अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का एक ही उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों को जो इसके पात्र हैं उन्हें मजदुर कार्ड के माध्यम से लाभ प्रदान करना। इस योजना के माध्यम से जो कार्ड मिलेगा उन कार्ड धारक कई योजना का लाभ मिलेगा इससे वे अपने बच्चो की शिक्षा से सम्बंधित लाभ ले सकते हैं।

जिसके पास यह कार्ड होगा उसके परिवार को भी कई चीजों का लाभ दिया जायेगा। यह योजना मजदूरों के लिए आरंभ किया है क्योंकि गरीब होने के कारण उन्हें कई योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता , लेकिन अब वे किसी भी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके पंजीकरण के लिए आपको 10 रूपये का भुगतान करना होगा और इससे मिलने वाले लाभ का सही उपयोग करें।

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना से मिलने वाला लाभ

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके फायदे क्या – क्या है इसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं यहाँ कुछ लाभ दिए गए हैं।

  • इस योजना के माध्यम से मजदूरों को कार्ड प्रदान किया जायेगा जिसके बहुत से लाभ हैं।
  • मजदुर कार्ड योजना के माध्यम से कार्ड धारक कई प्रकार की योजनाओ का लाभ ले सकता है।
  • इस कार्ड के माध्यम से मजदुर अपने शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना कार्ड के माध्यम से कई मजदूरों को लाभ पहुँचाया जायेगा।

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी पात्रता क जाँच अवश्य करें , क्योंकि अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तभी आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने वाला छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले के परिवार की वार्षिक आय 60000 या उससे कम होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 90 दिन का मजदुर प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना के लिए दस्तावेज

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आईडी कार्ड
  • नरेगा कार्य करने पर जॉब कार्ड

छत्तीसगढ़ मजदुर कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  • इस होम पेज में आपको असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म है।
  • उसमे आपको सभी जानकारी सही सही भरना है और सभी दस्तावेजों को अटैच करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद सभी जानकारी को जाँच कर लेना है।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

सारांश : हमने यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दे दिया है अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहे तो कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं की आपको दिया गया सभी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर आप अन्य किसी योजना की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहाँ कई योजनाओ की जानकारी दिया गया है आप इसका अवलोकन कर लें। अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ