How to make strong password of SBI यहा डाटा चोरी से बचने का सबसे सटीक तरीका जिसे कोई तोड़ न पाए?
SBI ने ट्वीट कर यह कहा, की SBI Net banking का एक स्ट्रॉग पासवर्ड सुरक्षा देता है। इसमे स्ट्रॉग पासवर्ड बनाने के 8 तरीके दिए गए हैं जिनसे आप एक स्ट्रॉग पासवर्ड बना सकते हैं और साइबर क्राइम से खुद को बचा सकते हैं।
![]() |
How to Create SBI Bank Strong Password |
डिजिटल तकनीक के अपने फायदे और नुकसान दोनों हैं। ऐसे में अगर थोड़ा सतर्क रहकर डिजिटल का इस्तेमाल किया जाए तो फायदा ही फायदा है। लेकिन सवाल ये है कि सतर्कता मतलब क्या? जवाब है जानकारी। जैसे कि अगर आप इंटरनेट बैंकिंग करते हैं तो उसका पासवर्ड कैसा होना चाहिए? स्ट्रॉग पासवर्ड बनाने का क्या तरीका है? इन सवालों पर SBI ने दो मिनट का वीडियो बनाकर बड़े ही काम की जानकारी दी है।
स्ट्रॉग पासवर्ड बनाने के 8 तरीके:-
- अपरकेस और लोअरकेस दोनों लेटर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे- aBjsE7uG
- नंबर्स के साथ सिम्बल्स का भी इस्तेमाल पासवर्ड बनाते वक्त करना चाहिए। जैसे- AbjsE7uG61!@
- एक स्ट्रॉग पासवर्ड बनाने के लिए कम से कम 8 कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे- aBjsE7uG
- किसी भी कॉमन डिक्शनरी वर्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे- itislocked या thisismypassword
- qwerty या asdfg जैसे मेमोरेबल कीबोर्ड पाथ्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय ":)", ":/" जैसे इमोटिकॉन्स जोड़ने चाहिए।
- बहुत ही साधारण पासवर्ड जैसे कि 12345678 या abcdefg का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- डोरबेल - DOOR8377 जैसे आसान शब्दों का पासवर्ड नहीं बनाना चाहिए।
- अपना पासवर्ड लंबा रखें और इसे इसमें परिवार/जन्म तिथि न जोड़े। जैसे- रमेश@1967
ऐसे में कह सकते हैं कि एक स्ट्रॉग पासवर्ड बनाने का मेन नियम यह है कि इसमें जन्मदिन, शादी की सालगिरह शामिल नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही आपको अपने बच्चों के नाम या अपने पालतू जानवरों के नाम पासवर्ड में रखने से बचना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box. & if you have any doubts. Please let me know